प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा में कथित हेरफेर से जुड़े मामले में तमिलनाडु के चेन्नई, तिरुचिरापल्ली, कोयंबटूर और मदुरै स्थित 18 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया है।
ईडी के अनुसार यह कार्रवाई वर्ष 2017 में केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर की जा रही है। जांच एजेंसी का कहना है कि मामला शिक्षक भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और हेरफेर से संबंधित है।
ईडी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के बाद वर्ष 2021 में आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। अब एजेंसी इस प्रकरण से जुड़े धन शोधन और कथित अवैध आय के पहलुओं की जांच कर रही है। इसी क्रम में विभिन्न स्थानों पर तलाशी लेकर दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है।
