संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (सीएसई) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के अनुसार, इस वर्ष 1,000 से अधिक रिक्तियों के मुकाबले 13,000 से अधिक अभ्यर्थियों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा के लिए चयनित किया गया है।
यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के अंक, कट-ऑफ अंक तथा उत्तर कुंजी अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने बताया कि पिछले वर्ष 1,087 रिक्तियों के मुकाबले 14,000 से अधिक अभ्यर्थियों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
Result link :
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/specificdocs/documents/2026/jun/doc2026616894501.pdf
