दिल्ली एनसीआर में 3-27 नवंबर तक टेलीकॉम पेंशनर्स जीवन प्रमाण शिविर

Pension Adalat

प्रधान संचार लेखा नियंत्रक (Principal Controller of Communication Accounts) दिल्ली एनसीआर में 3 से 27 नवंबर के बीच टेलीकॉम पेंशनर्स जीवन प्रमाण शिविरों का आयोजन करेगा। ये शिविर प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय, दिल्ली संचार लेखा भवन, पूर्वी कोर्ट, जनपथ स्थित एक्सटेंशन काउंटर तथा दिल्ली एनसीआर में एमटीएनएल (MTNL) के परिसरों में आयोजित किए जाएंगे।

संचार मंत्रालय ने बताया कि इन शिविरों में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का प्रशिक्षण, जीवन प्रमाण फेस ऑथेंटिकेशन एप्लिकेशन के उपयोग का प्रशिक्षण तथा नो योर पेंशनर (Know Your Pensioner) फॉर्म जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे।

मंत्रालय ने पेंशनर्स से अनुरोध किया है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार इन शिविरों में भाग लें और जीवन प्रमाण पत्र के मौके पर सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं।