केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 2014 में प्रमाणित भारत की पोलियो-मुक्त स्थिति देश की टीकाकरण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में नड्डा ने पोलियोवायरस के आयात के जोखिम के खिलाफ निरंतर सतर्कता बनाए रखने और हर बच्चे की सुरक्षा के प्रयासों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने उल्लेख किया कि सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और पूरक टीकाकरण अभियानों के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित करती रही है कि पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक मिले, जिससे दूरस्थ और वंचित समुदायों तक भी पहुंच सुनिश्चित हो। स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात पर बल दिया कि उच्च टीकाकरण कवरेज बनाए रखना, रोग निगरानी को मजबूत करना और यह सुनिश्चित करना कि कोई भी बच्चा असंरक्षित न रहे, पोलियो के खिलाफ लड़ाई में प्रमुख प्राथमिकताएं बनी हुई हैं।
विश्व पोलियो दिवस पर नड्डा ने भारत की पोलियो-मुक्त प्रतिबद्धता दोहराई, वायरस आयात के खिलाफ सतर्कता पर जोर दिया
