एडवोकेट जनरल विवेक शर्मा को वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया गया

High Court of Chhattisgarh - Bilaspur

बिलासपुर, 2 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य के एडवोकेट जनरल श्री विवेक शर्मा को वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया है। हाईकोर्ट की पूर्णपीठ ने 1 सितंबर 2026 को इस संबंध में निर्णय लिया, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

यह निर्णय अधिवक्ता अधिनियम, 1961 की धारा 16, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (वरिष्ठ अधिवक्ताओं का पदनाम) नियम, 2025 तथा सुप्रीम कोर्ट के 13 मई 2025 के निर्णय के अनुपालन में लिया गया है।

इस संबंध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।