राजनांदगांव, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में गरिमापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, डीएसपी केपी मरकाम सहित साइबर थाना, डीएसबी, डीसीबी, डीसीआरबी/नक्सल सेल, दूरसंचार शाखा तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी थाना एवं चौकी परिसरों के साथ-साथ रक्षित केंद्र में भी ध्वजारोहण किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय पर्व को पूरे सम्मान, अनुशासन और गरिमा के साथ मनाया।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प दोहराया।
