मनेन्द्रगढ़ में 19 अगस्त 2026 को विशेष शिविर आयोजित होगा। एमसीबी और कोरिया के लंबित वेतन निर्धारण एवं पेंशन प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

Government of Chhattisgarh _ TheRajpatra

कोरिया, 14 अगस्त 2026। संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन, अम्बिकापुर संभाग द्वारा एमसीबी एवं कोरिया जिले के आहरण एवं संवितरण कार्यालयों में लंबित वेतन निर्धारण एवं पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए 19 अगस्त 2026 को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के सभाकक्ष में किया जाएगा।

विशेष शिविर में संबंधित कार्यालयों के लंबित वेतन निर्धारण एवं पेंशन प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कार्यालय में लंबित प्रकरणों से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज एवं अभिलेख साथ लेकर उपस्थित हों।

अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए पेंशन कक्ष प्रभारी अथवा संबंधित लिपिक को आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित कराएं, ताकि लंबित मामलों का परीक्षण कर समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जा सके।

शिविर में उपस्थिति का समय प्रातः 11 बजे निर्धारित किया गया है। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा गया है कि वे सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें, जिससे लंबित वेतन निर्धारण एवं पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा सके।