राजभवन में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित, डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर जोर

Lok Raj Bhavan

राजभवन स्थित लोकभवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक से परिचित कराने और शासकीय कार्यों में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषयक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व अवर सचिव श्री अनुभव शर्मा ने किया।

सत्र के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को AI की कार्यप्रणाली, उपयोगिता तथा विभिन्न क्षेत्रों में इसके प्रभावी उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण में यह बताया गया कि किस प्रकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से शासकीय कार्यों को अधिक सरल, प्रभावी और समयबद्ध बनाया जा सकता है।

प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आधुनिक डिजिटल तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासकीय कार्यप्रणाली में नई तकनीकों के उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को डिजिटल दक्षताओं से सशक्त बनाना रहा।

इस अवसर पर राज्यपाल की विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, उप सचिव सुश्री निधि साहू, श्री सुधीर सुलतानिया, श्री लक्षित त्रिलोक सेठिया, श्री अनूप अग्रवाल सहित लोकभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।