रायपुर, 6 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त माननीय मुख्य न्यायाधीश का आज, 6 सितंबर 2026 को रायपुर आगमन हुआ। रायपुर पहुंचने पर उनका आत्मीय एवं गरिमापूर्ण स्वागत किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशगण, रजिस्ट्रार जनरल, पी.पी.एस., प्रोटोकॉल ऑफिसर, प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज, रायपुर सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रिंसिपल सेक्रेटरी, विधि विभाग, कलेक्टर रायपुर, कमिश्नर (राजस्व) तथा अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया।
नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश का शपथ ग्रहण समारोह 7 सितंबर 2026 को दोपहर 1:30 बजे रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित किया जाएगा। समारोह में वे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद 7 सितंबर 2026 को शाम 4:15 बजे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर स्थित मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट रूम में उनके सम्मान में ओवेशन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, न्यायिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
