उच्चतम न्यायालय द्वारा 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित किए जाने वाले समाधान समारोह (स्पेशल लोक अदालत) के लिए मामलों के पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। उच्चतम न्यायालय, भारत के अनुसंधान एवं योजना केन्द्र, तिलक मार्ग, नई दिल्ली द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि, जो पहले 31 मई 2026 निर्धारित थी, अब बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी गई है।
आम नागरिकों एवं पक्षकारों से अपील की गई है कि जिनके मामले 31 मई 2026 तक उच्चतम न्यायालय में लंबित हैं और जो अब तक स्पेशल लोक अदालत के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं, वे 31 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस विशेष पहल का उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी सहमति एवं वैकल्पिक विवाद निपटान प्रक्रिया के माध्यम से त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
